A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, टाइगर श्रॉफ ने शेयर की नई तस्वीरें

'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा, टाइगर श्रॉफ ने शेयर की नई तस्वीरें

'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। सेट से टाइगर श्रॉफ ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

Tiger Shroff- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- TIGER SHROFF 'हीरोपंती 2' का पहला शेड्यूल पूरा

मुंबई: टाइगर श्रॉफ के करियर को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाने वाली फिल्म 'हीरोपंती' ने अपने दूसरे भाग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसे गोपनीय रखा गया था और बेहद शांति से अहमद खान ने मुंबई में टाइगर की शूटिंग के लगभग दो सप्ताह पूरे कर लिए है। एक सूत्र ने साझा किया, सबकुछ बहुत आसानी से हो गया। 'हीरोपंती 2' ने सकारात्मक नोट पर शुरूआत की है। सेट पर टाइगर पूरे जोश में थे।

Yeh Rishta: कार्तिक की जिंदगी में आएगा तूफान, सीरत का पुराना प्यार बन शो में करण कुंद्रा ने ली जबरदस्त एंट्री

'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। सेट से टाइगर श्रॉफ ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

PHOTOS: जान्हवी कपूर दोस्तों के साथ निकली मालदीव की सैर पर, होता जा रहा है बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरिट डेस्टिनेशन

'हीरोपंती', जो मई 2014 में रिलीज हुई थी और एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसमें टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आई थीं, जबकि 'हीरोपंती 2' में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। 'हीरोपंती 2' के म्यूजिक स्कोर का पदभार एक आर रहमान को सौंपा गया है।

 दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज  

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News