1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज

दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज

 Published : Apr 08, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 10:26 pm IST

 दर्शन रावल एक नए रोमांटिक सिंगल, 'इस कदर' के लिए फिर से तुलसी कुमार के साथ आए हैं। 

 दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज  - India TV Hindi
 दर्शन रावल, तुलसी कुमार का नया गाना 'इस कदर' हुआ रिलीज   Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

 

मुंबई: सिंगर दर्शन रावल एक नए रोमांटिक सिंगल, 'इस कदर' के लिए फिर से तुलसी कुमार के साथ आए हैं। इससे पहले उन्होंने 'तेरे नाल' में कुमार के साथ धमाल मचाया था। ट्रेक को गुरुवार को रिलीज किया गया है। गीत को सचेत-परंपरा द्वारा कंपोज किया गया है और इसके गीत सईद कादरी ने लिखे हैं।" 

दर्शन ने कहा, "इस कदर में वह सबकुछ है जो इसे एक सही प्रेम गीत बनाता है। सचेत-परम्परा का आत्मीय संगीत और कादरी साहब का गीत गाने के लिए एकदम सही था। वीडियो के लिए शूटिंग मजेदार थी। ऑफ स्क्रीन फन और सहजता को पर्दे पर खूबसूरती से कैद किया गया है।"

PHOTOS: जान्हवी कपूर दोस्तों के साथ निकली मालदीव की सैर पर, होता जा रहा है बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरिट डेस्टिनेशन

तुलसी ने कहा, "'इस कदर' एक खूबसूरत मेलोडी है, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं 'तेरे नाल' के बाद फिर से दर्शन के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। शूट एक्सपीरियंस काफी मजेदार रहा, जहां आप शिमला के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किए गए विभिन्न इमोशंस और खूबसूरत फ्रेम देखेंगे।

Yeh Rishta: कार्तिक की जिंदगी में आएगा तूफान, सीरत का पुराना प्यार बन शो में करण कुंद्रा ने ली जबरदस्त एंट्री

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन