जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश
जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 31, 2020 03:33 pm IST, Updated : Oct 31, 2020 03:34 pm IST
अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर आज अपनी शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर तुषार कपूर ने स्पेशल तरीके से विश करते हुए शुक्रिया कहा।
Image Source : INSTAGRAM/TUSSHARK89जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश
बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर आज अपनी शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर और उनके बेटे तुषार कपूर ने सोशल मीडिया में एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके एनिवर्सरी विश करते हुए प्यारा सा नोट लिखा।
तुषार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें जितेंद्र और शोभा कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' हैप्पी एनिवर्सरी मॉम एंड डैड, आपके प्यार के लिए धन्यवाद ... जिन्होंने मुझे सिखाया है कि मैं एक शानदार डैडी कैसे बनूं।"
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र 70 और 80 दशक के टॉप अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने स्वर्ग से सुंदर, जाल, ऐसा प्यार कहां, ये देश, औलाद और जानी दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्में की है।