1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर बिखेरने वाली हैं जादू, जल्द आएंगे 15 से ज्यादा शोज

TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर बिखेरने वाली हैं जादू, जल्द आएंगे 15 से ज्यादा शोज

 Published : Oct 31, 2020 10:54 am IST,  Updated : Oct 31, 2020 10:54 am IST

इन शोज में 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3', 'देव डीडी सीजन 3', 'अपहरण सीजन 2', 'पंचबीट 2' सहित कई शोज शामिल हैं।

ekta kapoor - India TV Hindi
एकता कपूर Image Source : INSTAGRAM

टीवी की 'क्वीन' कही जाने वाली एकता कपूर ऐसे सीरियल्स बनाती हैं, जो दर्शकों के सीधे दिलों में उतर जाते हैं। चाहे वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या फिर 'कसौटी जिंदगी की', 90 के दशक से लेकर 2020 तक, टीवी पर एकता छाई हुई हैं। अब खबर आ रही है कि उपभोक्ताओं की पसंद के बारे में अच्छी समझ रखने वाली एकता 1 या 2 नहीं, बल्कि करीब 15 शो लाने वाली हैं।

कोरोना काल और लॉकडाउन में कई सीरियल्स और वेब सीरीज आए थे, लेकिन अब एकता कपूर के 15 शोज रिलीज होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ पुराने सीरियल्स के सीक्वल हैं, वहीं कई बिल्कुल नई कहानी लेकर आ रहे हैं। 

एकता कपूर से काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू तक, ये सेलिब्रिटीज मुंबई में हुए स्पॉट

इन शोज में 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3', 'देव डीडी सीजन 3', 'अपहरण सीजन 2', 'पंचबीट 2', 'पौराशपुर', 'हैलोजी', 'डॉ डोन', 'इश्कियापा' जैसी कई सीरीज शामिल हैं। नए प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 'बिच्छु का खेल', 'बैंग बैंग', 'मुमभाई', 'मैरिड वुमेन' सहित कई शोज शामिल हैं।

उद्योग के करीबी सूत्रों ने साझा किया, "एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त है। वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर छाई हुई हैं और सभी फॉरमेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं, इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।"

एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर परियोजनाओं और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंजम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए, एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट दे रही हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन