नई दिल्ली: सोमवार की रात बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर आग लगा दी। प्रियंका ने यहां ट्रेंट कोट कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना हुआ था, जिसके पीछे काफी लंबा कपड़ा था, इसे दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंच कोट कहा जा रहा है।
विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ की गई लेकिन भारतीय फैंस को प्रियंका प्रभावित नहीं कर पाईं।
लोगों को प्रियंका का गाउन अजीब लग रहा था। दरअसल प्रियंका का गाउन का कपड़ा इतना लंबा था कि पूरे इवेंट में प्रियंका के असिस्टेंट इस ड्रेस को संभालते नजर आए। इसी बात पर लोगों ने ट्विटर पर प्रियंका को ट्रोल कर दिया। किसी ने इसकी तुलना चाय की मलाई से की तो किसी ने झाड़ू से। कुछ लोगों ने तो इस ड्रेस की तुलना टेंट तक से कर दी।
देखिए कुछ ऐसे ही मजेदार ट्वीट जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।
Latest Bollywood News