1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने बताई ‘Padman’ को लेकर ये बात

ट्विंकल खन्ना ने बताई ‘Padman’ को लेकर ये बात

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘पैड मैन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्विंकल खन्ना फिल्म की प्रोड्सर हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर ट्विंकल का कहना है कि...

twinkle khanna- India TV Hindi
twinkle khanna

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘पैड मैन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्विंकल खन्ना फिल्म की प्रोड्सर हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर ट्विंकल का कहना है कि उनकी होम प्रोडक्शन की अगली फिल्म ‘पैड मैन’ मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में है और उनकी कोशिश है कि इस फिल्म को उपदेशक न बनाकर मनोरंजक बनाया जाए।

‘पैड मैन’ तमिलनाडु के सामाजिक कार्यकर्ता अरुणाचलम मुरुगनाथनम की कहानी है। मुरुगनाथनम ने कम मूल्य वाले सैनिटरी नैपकीन की मशीन तैयार करके मासिक धर्म की स्वच्छता की अवधारणा को भारत के ग्रामीण इलाकों में क्रांति की तरह फैलाया। ट्विंकल ने कहा कि वह फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए कुछ रचनात्मक छूट ले रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने जब इस किताब ‘दी लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ को लिखा तो उस दौरान भी मैंने इसे काल्पनिक बनाया। इसलिए फिल्म बनाने के दौरान हमलोग कुछ रचनात्मक छूट ले रहे हैं।“ इस फिल्म में ट्विंकल के पति और अभिनेता अक्षय कुमार अरुणाचलम मुरुगनाथनम की भूमिका अदा कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका इरादा अपने पिता राजेश खन्ना पर भी फिल्म बनाने का है तो ट्विंकल ने कहा, “अभी मैंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।“

Latest Bollywood News