1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी तीसरी फिल्म को लेकर वाणी कपूर ने जताई उम्मीद

अपनी तीसरी फिल्म को लेकर वाणी कपूर ने जताई उम्मीद

वाणी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से की थी। फिर 3 साल तक बॉलीवुड से गायब रहने के बाद उन्हें बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘बेफिक्रे’ में देखा गया था। लेकिन उनकी ये दोनों ही फिल्में...

vaani kapoor- India TV Hindi
vaani kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से की थी। फिर 3 साल तक बॉलीवुड से गायब रहने के बाद उन्हें बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘बेफिक्रे’ में देखा गया था। लेकिन उनकी ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अपनी दूसरी फिल्म में लंबा अंतराल रखने के बाद बानी को उम्मीद है कि उन्हें उनकी अगली फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने में इतना वक्त नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़े:-

बानी ने 2014 में तमिल फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में भी काम किया था। अब उनकी अगली फिल्म की बात करें तो फिलहाल उन्होंने कोई अन्य फिल्म साइन नहीं की है। वाणी का कहना कि, “मुझे वाकई उम्मीद है कि मेरी दूसरी और तीसरी फिल्म के बीच उतना अंतराल नहीं हो जितना मेरी पिछली फिल्मों के बीच था। मेरा यकीन संसार में बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा देने में है और अच्छा हो, इसकी उम्मीद है।“

बानी की पिछली फिल्म ‘बेफिक्रे’ आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित की थी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी लेकिन वाणी का मानना है कि फिल्म अपने वक्त से आगे की थी।

उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से इसे विपरीत समीक्षाएं मिलीं। ऐसे लोग हैं जिन्होंने एक दिन में इसे 5 बार देखा और ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे जुड़े। शायद इसने हमारी उम्मीदों के मुताबिक काम नहीं किया। मेरा मानना है कि यह अपने वक्त से आगे की है। लोग अभी इससे जुड़ नहीं सके हैं, लेकिन समय के साथ जुड़ सकते हैं।“

Latest Bollywood News