1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार बिपाशा बसु

शादी के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार बिपाशा बसु

 Published : Feb 04, 2017 05:17 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 05:17 pm IST

बिपाशा बसु ने बड़े पर्दे पर तो दर्शकों को अपने अभिनय और खूबसूरती का दीवाना बनाया ही है, साथ उनका जादू छोटे पर भी खूब चला है। लेकिन पिछले लंबे वक्त से वह अभिनय जगत से जैसे गायब ही हो गई हैं। हालांकि...

bipasha- India TV Hindi
bipasha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बड़े पर्दे पर तो दर्शकों को अपने अभिनय और खूबसूरती का दीवाना बनाया ही है, साथ उनका जादू छोटे पर भी खूब चला है। लेकिन पिछले लंबे वक्त से वह अभिनय जगत से जैसे गायब ही हो गई हैं। हालांकि अब वह एक बार फिर से छोटे पर आने की योजना बना रही हैं। बिपाशा का कहना है कि वह किसी काल्पनिक कहानी पर काम करने के बजाय रिएलिटी टीवी शो में आना पसंद करेंगी।

इसे भी पढ़े:-

बिपाशा की पिछली बार 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में देखा गया था। लेकिन टीवी के जाने माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ पिछले साल शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

बिपाश हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप वॉक पर उतरी हैं। उनकी कहना है कि, “फिक्शन में सुधार आ रहा है लेकिन धीरे-धीरे। हम अब भी एक अलग किस्म के दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। सोच बदल रही है। हां, मैं टीवी करने के लिए तैयार हूं लेकिन इस समय मैं रिएलिटी टीवी करना चाहूंगी। इस समय मैं काल्पनिक कहानियों पर काम नहीं करना चाहती।“

अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्मों में वापसी की भी योजना बना रही हैं और वह कॉमेडी फिल्में करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, “मैं जल्दी ही बड़े पर्दे पर वापसी करूंगी। शादी हो गई है, हनीमून भी हो गया है। अब मैं कॉमेडी फिल्म करना चाहूंगी।“

बिपाशा ने रैंप वॉक के दौरान चमकदार सिल्वर गाउन पहना था। उन्होंने कहा कि उनके पति करण ने उनके लिए यह परिधान चुना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन