1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: मनवीर गुर्जर का बड़ा खुलासा, शादी के लिए किया गया था इमोशनल ब्लैकमेल

VIDEO: मनवीर गुर्जर का बड़ा खुलासा, शादी के लिए किया गया था इमोशनल ब्लैकमेल

 Published : Feb 04, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 04:21 pm IST

‘बिग बॉस 10’ का खिताब जीतने के बाद से ही मनवीर गुर्जर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन सबके बीच उनके शादीशुदा होने की खबर से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। लेकिन अब खुद मनवीर इन खबरों पर विराम लगाते हुए इस बात को...

Manveer- India TV Hindi
Manveer

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 10 का खिताब जीतने के बाद से ही मनवीर गुर्जर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन सबके बीच उनके शादीशुदा होने की खबर से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। लेकिन अब खुद मनवीर इन खबरों पर विराम लगाते हुए इस बात को कबूल कर लिया है कि वह शादीशुदा हैं। मनवीर का कहना है कि उनकी शादी पारिवारिक दबाव की वजह से हुई थी, लेकिन अब वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

मनवीर ने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरी शादी 2014 में हुई थी, क्योंकि मेरे आसपास के लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया था और मुझे भावनात्मक रूप से शादी करने पर मजबूर किया था।" मनवीर ने कहा कि वह अपनी शादी को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते थे क्योंकि उनके संबंध अपनी पत्नी से अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, "शादी के बाद हमारे संबंध सिर्फ 5 से 6 महीनों तक के अच्छे रहे। उसके बाद मेरी पत्नी ने मुझे छोड़ दिया और हम अलग हो गए।"

मनवीर ने 'बिग बॉस 10' में एक आम आदमी के रूप में प्रवेश किया था और वह 100 से अधिक दिनों तक घर के अंदर रहे थे। गौरतलब है कि मनवीर के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियो वायरल हो गए थे। हालांकि ‘बिग बॉस 10’ के अनसीन फुटेज में एक बार उन्हे अपनी शादी के बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने इसमें अपनी बेटी के बारे में भी बात की थी। लेकिन इसके बाद से कभी इसे लेकर काई बात नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन