1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रनिंग शादी डॉट कॉम' की तुलना 'बद्रीनाथ की दुल्हानिया' से करने पर बोले अमित साध

'रनिंग शादी डॉट कॉम' की तुलना 'बद्रीनाथ की दुल्हानिया' से करने पर बोले अमित साध

 Published : Feb 04, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 12:14 pm IST

अमित साध इन दिनों अपनी हालिया रिलीज रोमांटिक फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अमित की इस फिल्म की तुलना वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से की जा रही है। इसे लेकर अमित का कहना है कि...

badrinath- India TV Hindi
badrinath

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमित साध इन दिनों अपनी हालिया रिलीज रोमांटिक फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमित की इस फिल्म की तुलना वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से की जा रही है। इसे लेकर अमित का कहना है कि उनकी फिल्म की तुलना इस फिल्म से करना एक सकारात्मक संकेत है।

इसे भी पढ़े:-

अमित ने कहा, "जब फिल्म का ट्रेलर आया तो इसकी तुलना 'बैंड बाजा बारात' और 'हैप्पी भाग जाएगी' से की गई। दोनों फिल्म अच्छी और मनोरंजक थीं और मुझे दोनों फिल्में पसंद थी। मुझे लगता है कि इस तरह से तुलना करना सकारात्मक संकेत है क्योंकि 'रनिंग शादी डॉट कॉम' इन्ही फिल्मों को याद रखने के लिए बनाई गई है।"

उन्होंने कहा, "जीवन में 9 रस हैं। आप उनमें और जोड़ सकते हैं। हालांकि, भावनाएं वही हैं। सिर्फ कहानी कहने का तरीका अलग है। इस तरह से फिल्म का विषय थोड़ा अलग है। अभिनय और कहानी की पृष्ठभूमि अलग तरह से तैयार की गई है।" इसके अलावा, 'काई पो चे' के अभिनेता अमित ने कहा कि उन्हें फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से उनकी फिल्म की तुलना से कोई दिक्कत नहीं है।

सुजीत सरकार द्वारा निर्मित और अमित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन