1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कहां से आ गया वरुण धवन का जुड़वा भाई ?

कहां से आ गया वरुण धवन का जुड़वा भाई ?

अभिनेता वरुण धवन परेशान हैं, उन्हें उनका ही जुड़वा भाई परेशान कर रहा है। लेकिन कहां से आ गया वरुण धवन का जुड़वा भाई ?

varun dhawan judwa 2- India TV Hindi
varun dhawan judwa 2

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' हिट हो चुकी है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। लेकिन लगता है वरुण धवन आराम नहीं करना चाहते तभी तो वो अपनी अगली फिल्म 'जुड़वा 2' की तैयारी में जुट गए हैं।

आज नाडियावाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें राजा जुड़वा 2 नाम के एक ट्विटर अकाउंट को साझा किया गया था। ये अकाउंट वैरिफाइड है और इसमें वरुण धवन की फोटो लगी हुई है। ट्विटर अकाउंट्स की डीटेल में लिखा है, राजा जो अनाथों की तरह पला-बढ़ा लेकिन उसे सभी का प्यार मिला। वरुण धवन का जुड़वा भाई।

इसके बाद अभिनेता वरुण धवन ने ये ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘’राजा का ट्विटर हैंडल वैरिफाइड हो गया, मैं मुसीबत में हूं।

आपको बता दें वरुण धवन ने अपने करियर में 8 फिल्में की हैं और वरुण की एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है।

‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन के अलावा तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में होंगी। ये फिल्म सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘जुड़वा’’ की सीक्वल है। फिल्म में सलमान और करिश्मा का कैमियो भी होगा। फिलहाल वरुण अपनी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

Latest Bollywood News