1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री बनने से पहले कबाड़ इकट्ठा करने की शौकीन थीं अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री बनने से पहले कबाड़ इकट्ठा करने की शौकीन थीं अनुष्का शर्मा

 Published : Mar 17, 2017 02:38 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 02:38 pm IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया है कि वो अभिनेत्री बनने से पहले कबाड़ एकत्र करने का शौक रखती थीं।

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें चॉकटलेट रैपर जमा करने का शौक था। अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार' के सेट पर बताया। अनुष्का यहां अपनी आने वाली फिल्म 'फिल्लौरी' के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांझ के साथ पहुंची थीं।

जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इकट्ठा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, "मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं।"

उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, "हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सड़क पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो। मैंने बहुत गंभीरता से कहा कि मॉम यह मेरी कलेक्शन है और उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कलेक्शन है? मैं स्टैंप और सिक्के इकट्ठा करती थी। मेरे पास बहुत अच्छी स्टैंप और सिक्कों का कलेक्शन था और यह मेरा शौक था।"

इस शो का प्रसारण जूम चैनल पर शानिवार को होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन