1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जस्ट मैरिड! जेनिफर विंगेट ने की शादी, फैंस को हसबैंड से ऑफिशियली कराया इंट्रोड्यूस, शेयर कीं व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

जस्ट मैरिड! जेनिफर विंगेट ने की शादी, फैंस को हसबैंड से ऑफिशियली कराया इंट्रोड्यूस, शेयर कीं व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 18, 2026 06:27 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 06:43 pm IST

जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने पति विलियम इश्माइल से ऑफिशियली इंट्रोड्यूस कराया है।

jennifer winget- India TV Hindi
जेनिफर विंगेट ने की शादी। Image Source : INSTAGRAM/@JENNIFERWINGET1

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने अब तक इन चर्चाओं पर चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि जेनिफर ने शादी कर ली है और अब आखिरकार उन्होंने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की खबरें कन्फर्म कर दी हैं। जी हां, जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने खुद अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

जेनिफर विंगेट ने की शादी

जेनिफर विंगेट ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विलियम इश्माइल से शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने टेलर स्विफ्ट के फेमस सॉन्ग 'लव स्टोरी' के साथ फोटोज शेयर कीं, जिसमें उनकी व्हाइट वेडिंग की झलक देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस ने देश से दूर यूके में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी की और अब इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- '...और आखिरकार हमारे सितारे मिल ही गए! ' इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति विलियम इश्माइल को भी टैग किया है।

जेनिफर विंगेट ने की शादी की तस्वीरें

जेनिफर ने  अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों चर्च में खड़े होकर अपनी शादी की कस्में खाते दिख रहे हैं और एक में दोनों को शादी के बाद खिलखिलाते देखा जा सकता है और एक में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटोज के साथ लिखा है- 'जस्ट मैरिड, लेडीज और जेंटलमेन, कृपया क्या आप खड़े हो सकते हैं? आप सभी को ऑफिशियली अपने पति विल से मिलाती हूं।

जेनिफर-विलियम को मिल रही बधाईयां

जैसे ही जेनिफर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिलने लगीं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कमेंट में लिखा- 'मुबारक हो जे।' वहीं जन्नत जुबैर, वत्सल सेठ, मौनी रॉय, रीम शेख, नकुल मेहता, करणवीर बोहरा, आशीष चौधरी, रश्मि देसाई, दृष्टि धामी, किश्वर मर्चेंट, अनुषा दांडेकर सहित कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जेनिफर को शादी की बधाई दी है। वहीं एक्ट्रेस के कई फैंस ने भी इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकमनाएं दी हैं।

वायरल हुई थीं शादी की तैयारियों की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर हाल ही में जेनिफर विंगेट के कुछ वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें वह अपना ब्राइडल आउटफिट ट्राय करती नजर आई थीं। इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आते ही उनकी शादी की अटकलें तेज हो गईं। लेकिन, एक्ट्रेस ने अब तक इन सभी अटकलों पर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, अब उन्होंने खुद अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि अब वह मिसेज विलियम इश्माइल बन गई हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन