1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या जेनिफर विंगेट ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, वेडिंग गाउन ट्राय करती दिखीं एक्ट्रेस

क्या जेनिफर विंगेट ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, वेडिंग गाउन ट्राय करती दिखीं एक्ट्रेस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 17, 2026 11:52 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:52 pm IST

जेनिफर विंगेट पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 41 की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब तक ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस बीच जेनिफर का वेडिंग गाउन ट्राय करते वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

jennifer winget- India TV Hindi
जेनिफर विंगेट। Image Source : INSTAGRAM/@JENNIFERWINGETFAN__1

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से हैं और पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन, इस बार जेनिफर के चर्चा में होने की वजह उनका कोई शो, वेब सीरीज या किसी तरह का एक्टिंग प्रोजेक्ट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। जी हां, जेनिफर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी रूमर्स हैं कि जेनिफर ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन इस्माइल विलियम से गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, अब तक जेनिफर विंगेट ने इन रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न तो उन्होंने इन खबरों को खारिज किया है और न ही आपत्ति जाहिर की है। इस रूमर्स के बीच अब जेनिफर के कुछ वीडियो और तस्वीरें चर्चा में हैं, जिनमें वह वेडिंग गाउन को लेकर डिजाइनर्स से चर्चा करतीं और फिर वेडिंग गाउन ट्राय करती दिख रही हैं।

ब्राइडल गाउन में दिखीं जेनिफर विंगेट

सोशल मीडिया पर जेनिफर विंगेट के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें वह डिजाइनर्स से चर्चा करती नजर आ रही हैं और फिर एक ब्राइडल गाउन ट्राय करती भी दिख रही हैं। जेनिफर को 'कार्लियो फैशन' का ब्राइडल गाउन ट्राय करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ वीडियोज में वह डिजाइनर्स से फैब्रिक और अन्य डिटेलिंग पर चर्चा करती दिख रही हैं और फिर वेडिंग गाउन पर बारीक कारीगरी से काफी खुश दिखाई दीं। गाउन के ऊपरी हिस्से पर बारीक काम और जेनिफर के सिर पर खूबसूरत वेल देखी जा सकती है। इस वीडियो ने अब एक्ट्रेस के फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

शुरुआती स्केच से फाइनल फिटिंग तक का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें जेनिफर को शुरुआती स्केच, फैब्रिक से लेकर फाइनल फिटिंग चेक करते देखा जा सकता है। जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। वीडियोज देखने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही एक्ट्रेस की शादी की चर्चाओं को फैंस सच मान रहे हैं, लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फैंस टकटकी लगाए जेनिफर के सोशल मीडिया पेजेस पर नजर बनाए हुए हैं और इस इंतजार में हैं कि जेनिफर कब अपनी शादी की पुष्टि करेंगी और तस्वीरें उनके साथ साझा करेंगी।

कौन हैं इस्माइल विलियम

जेनफिर विंगेट की पर्सनल लाइफ जून से ही चर्चा में है। जून से ही उनकी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिसके चलते फैंस उस शख्स के बारे में भी जानने को बेताब दिखे, जिनके साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है। ये नाम है इस्माइल विलियम। इस्माइल की बात करें तो वह कोई एक्टर नहीं बल्कि सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं। इस्माइल विलियम लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं और काफी प्राइवेट लाइफस्टाइल जीते हैं, हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी जेनिफर के साथ कुछ तस्वीरें जरूर वायरल हुई थीं, जिसे देखने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या संग दिखी ये चश्मिश बच्ची है TV की सुपरस्टार, अदाओं के लाखों दीवाने, पति से मिला धोखा, अब ऐसी है लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन