फीफा विश्व कप ट्रॉफी अब तक सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमें
फीफा विश्व कप ट्रॉफी अब तक सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमें
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन की टीम के बीच में खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अब तक सबसे ज्यादा बार अपने नाम करने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Jul 18, 2026 06:27 pm IST, Updated : Jul 18, 2026 06:27 pm IST
1/5Image Source : AFP
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की देर रात 12:30 पर न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस विश्व कप में दोनों ही टीमों का सफर खिताबी मुकाबले तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने कई अहम मुकाबलों में बिल्कुल आखिरी में उसे अपने नाम किया है। वहीं ऐसे में हम आपको अब तक सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : AFP
ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप जीतने के मामले में टॉप पर बनी हुई है, जिसमें भले ही साल 2026 के विश्व कप में उनका प्रदर्शन बेहतर देखने को नहीं मिला लेकिन अभी भी ब्राजील 5 बार फीफा ट्रॉफी जीतने के साथ पहली पोजीशन पर बनी हुई है। ब्राजील ने अब तक 23 फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है, जिसमें 6 बार वह फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही और पांच बार विजेता के तौर पर टूर्नामेंट खत्म किया। ब्राजील ने साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में फीफा विश्व कप जीता था।
3/5Image Source : AFP
जर्मनी की फुटबॉल टीम की गिनती भी शानदार टीमों में की जाती है, जिसमें उन्होंने फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को 4 बार जीता है। जर्मनी ने 21 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेते हुए 8 बार फाइनल तक का सफर तय करने के साथ चार बार विजेता के तौर पर खत्म किया। जर्मनी ने साल 1954, 1974, 1990 और 2014 में फीफा विश्व कप को जीता था।
4/5Image Source : AFP
इटली की टीम भी फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को अब तक चार बार अपने नाम करने में कामयाब रही है। इटली ने फीफा विश्व कप के इतिहास में 19 बार हिस्सा लिया है, जिसमें वह 6 बार फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रहे और चार बार ट्रॉफी जीती है। जर्मनी ने साल 1934, 1938, 1982 और 2006 में फीफा विश्व कप जीता है।
5/5Image Source : AFP
अर्जेंटीना की टीम जिसके पास साल 2026 में फीफा विश्व कप का खिताब जीत ब्राजील के बाद दूसरी ऐसी टीम बनने का मौका है जो लगातार 2 बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। अर्जेंटीना ने अब तक 19 बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है और इस बार के फाइनल को मिला लिया जाए तो 7 बार खिताबी मैच तक पहुंचने में कामयाब रही है, जिसमें तीन बार ट्रॉफी को जीता है और अब चौथी बार विश्व कप जीतने का शानदार मौका रहने वाला है। अर्जेंटीना ने साल 1978, 1986 और 2022 में फीफा विश्व कप जीता था।