1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण ने किया आलिया को लेकर एक दिलचस्प खुलासा

वरुण ने किया आलिया को लेकर एक दिलचस्प खुलासा

वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रचार के दौरान दोनों सितारे काफी मस्ती भी करते हैं। वरुण ने हाल ही में आलिया के बारे में एक दिलचस्प चीज बताई है।

varun alia- India TV Hindi
varun alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रचार के दौरान दोनों सितारे काफी मस्ती भी करते हैं। वरुण ने हाल ही में आलिया के बारे में एक दिलचस्प चीज बताई है। उन्होंने कहा उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट को दुनियाभर से किस्म-किस्म की चायपत्तियां एकत्रित करने का जुनून सवार है। बयान के मुताबिक, टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2' में फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रचार के लिए पहुंचे वरुण ने आलिया की इस आदत के बारे में बताया।

शो की होस्ट द्वारा यह पूछे जाने पर कि आलिया को दुनियाभर से लिपस्टिक, जूते और बैग को छोड़कर क्या खरीदना पसंद है? इस पर वरुण ने कहा, 'चाय'। उन्होंने कहा, "आलिया दुनियाभर से चाय एकत्रित करती है। वह सिर्फ ग्रीन-टी ही नहीं, बल्कि हर तरह की चाय खरीदती है। उसे और उसकी बहन को व्हाइट-टी पसंद है। यहां तक कि मैंने एक बार तोहफे में उसे व्हाइट-टी ही दी थी।"

फिल्म की शूटिंग के दौरान की घटना को याद करते हुए वरुण ने कहा, "जब हम सिंगापुर में थे, तो उनकी बहन शाहीन भी वहां थीं। हम सभी कुछ लोगों के साथ बाहर गए, लेकिन सिर्फ वेही दोनों नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह चाय खरीदेंगी। मैं सोच रहा था कि आखिर सिंगापुर से ये चाय क्यों लेना चाहती हैं? इसके बाद हम चाय की दुकान पर गए, जहां विभिन्न प्रकार की चायपत्तियां थीं। मैं वहां टी-बार देखकर आकर्षित हुआ और वो काफी मजेदार था।"

'यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2' में वरुण व आलिया वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार को होगा। आलिया और वरुण की यह फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News