A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने किया खुलासा, कॉलेज के दिनों में थे ‘बद्रीनाथ’ जैसे

वरुण धवन ने किया खुलासा, कॉलेज के दिनों में थे ‘बद्रीनाथ’ जैसे

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वह एक भोले भाले लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण का कहना है कि...

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में वह एक भोले भाले लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब वह अपनी इस फिल्म के किरदार बद्रीनाथ के जैसे थे। वरुण के अनुसार, "बद्रीनाथ के पास दिमाग नहीं है, लेकिन वह दयालु है। इस कारण निर्देशक शशांक खेतान ने यह किरदार लिखा है। वह हर चीज करने के बाद नतीजों के बारे में सोचता है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में बद्रीनाथ के जैसा था।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने गुरुवार को फिल्म ट्रेलर के लॉन्च के दौरान कहा, "आजकल कुछ भी करने के लिए हम गूगल करते हैं। लेकिन बद्रीनाथ ऐसा नहीं है। वह कुछ भी करने के लिए सीधा रास्ता अपनाता है।"

फिल्म में अभिनेता गोविंदा की उपस्थिति पर वरुण ने कहा, "मैं चीची भईया और तीनों खान सहित अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, क्योंकि आज मैं जो कुछ भी हूं इन सब की वजह से ही हूं। ये सभी कलाकार मेरी प्रेरणा और मेरे प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं।"

फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2014 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की दूसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन भी शशांक ने और निर्माण करण जौहर ने किया था। इस फिल्म में वरुण के साथ एक बार फिर अभिनेत्री आलिया भट्ट रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News