Vicky Kaushal and Harleen Sethi: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 11 जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है। जिसके बाद वह सबके फेवरेट बन गए हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही दो गुनी से ज्यादा कमाई कर चुकी है। उरी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम भी नजर आ रही हैं। लोगों से इस फिल्म का बहुत प्यार मिल रहा है। तभी इस फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई कर ली है।
इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म की कामयाबी को लेकर पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल विक्की की गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें हरलीन और विक्की कौशल साथ में नज़र आ रहे हैं। हरलीन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा - ‘हाई सर’।फोटो पर विक्की कौशल ने कमेंट में 'टीम' लिखा। इसके अलावा एकता कपूर ने भी इस तस्वीर पर ‘वाह ’कमेंट किया है।
इस फोटो से साफ पता लग रहा है कि यह दोनों लव बर्डस ‘उरी’ की कामयाबी का जश्न मनाने में लगे हुए हैं। फोटो में दोनों काले रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए नज़र आ रहै हैं। जिसमें उरी का फेमस डायलॉग 'how's the josh' लिखा हुआ है।
बता दें, हरलीन एक मॉडल हैं। वह कई टीवी विज्ञापनों में भी नज़र आ चुकी हैं। विक्की कौशल ने कई बार इंटरव्यूज़ में यह रिलेशनशिप में होने की बात कही है लेकिन उन्होंने कभी अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का ज़िक्र नहीं किया है। एक बार नेहा धूपिया एक चैट शो के दौरान विक्की ने हरलीन के लिए दिलजीत दोसांज का गाना ‘डू यू नो मैं तैनू किन्ना प्यार करदा’ डेडिकेट किया था। जिसके बाद हरलीन विक्की की फिल्म ‘उरी’ की स्क्रीनिंग पर दिखी थीं।
‘उरी’ की बात करें तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के ज़रिए विक्की के अपने फैन्स के दिलों पर जमकर राज किया है। यह फिल्म दिन-प्रतिदिन कामयाबी की सीढ़ी पर चढ़ती नज़र आ रही है।
बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
कैंसर से जूझ रहीं ताहिरा कश्यप ने कहा- बिना बालों के होना भी सुखद अहसास
फिल्म की रिलीज से पहले कुलदेवी का आशीर्वाद लेने हिमाचल पहुंची कंगना रनौत
Latest Bollywood News