1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म की रिलीज से पहले कुलदेवी का आशीर्वाद लेने हिमाचल पहुंची कंगना रनौत

फिल्म की रिलीज से पहले कुलदेवी का आशीर्वाद लेने हिमाचल पहुंची कंगना रनौत

 Published : Jan 18, 2019 11:16 am IST,  Updated : Jan 18, 2019 11:28 am IST

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के रिलीज से पहले अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए हिमाचल गई हैं। जहां की उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत(Kangana ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। 25 जनवरी को रिलीज होने की वजह से कंगना इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी लगी हुई हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अपनी कुलदेवी के दर्शन करने हिमाचल गई हैं। कंगना हिमाचल में महिषासुरमर्दनी मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हैं। उनकी मंदिर जाने की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  वायरल हो रही फोटो में कंगना मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं।

फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती नजर आ रही है। इस फिल्म से ही कंगना ने अपने डायरेक्शन की शुरुआत की है। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए आज राष्ट्रपति भवन में फिल्म मणिकर्णिका की स्पेशपल स्क्रीनिंग रखी गई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि- हमारी पूरी टीम रानी लक्ष्मीबाई के साहस और बहादुरी की कहानी सभी के सामने रखने के लिए तैयार है। मणिकर्णिका से अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 2 गाने भी रिलीज हो गए हैं।'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को 50 से अधिक देशों में रिलीज होगी। 

पहले इस फिल्म में सोनू सूद भी नजर आने वाले थे मगर विवादों की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। कंगना का इस फिल्म से अबतक का अहम रोल माना जा रहा है। अब देखना ये है यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवूुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिफ्ट किया स्पेशल हाउस, कीमत जानकर जाएंगे चौंक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन