1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेखा की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनकर पहुंची कंगना, अवार्ड शो में दोनों स्टार्स ने ऐसे लगाई आग

रेखा की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनकर पहुंची कंगना, अवार्ड शो में दोनों स्टार्स ने ऐसे लगाई आग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 09:33 pm IST

इन दिनों कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले कंगना रनौत एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं। अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें वह रेखा द्वारा गिफ्ट की गई खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।

Kangana and Rekha- India TV Hindi
Kangana and Rekha Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: इन दिनों कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले कंगना रनौत एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं। अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें वह रेखा द्वारा गिफ्ट की गई खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।

इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा भी हमेशा की नजर खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दोनों कांजीवरम की साड़ी में नजर आईं।

Kangana and Rekha
Kangana and Rekha

रेखा के लुक की बात करें तो वह गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी और मांग में सिंदूर, बिंदी और लाल लिपस्टिक लगाकर गजब की खूबसूरती नजर आ रही थी।

Kangana and Rekha
Kangana and Rekha

वहीं कंगना रनौत की बात करें तो वह रेखा द्वारा गिफ्ट की हुई ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं। लुक को पूरा तरने के लिए गले में पर्ल और गलो्डन का चोकर के साथ माथे में छोटी सी बिंदी और लाइट मेकअप में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

रेखा ने अपने हाथों से कंगना को अवॉर्ड दिया । इसके बाद स्टेज पर ही रेखा ने कंगना को अपने गानों पर डांस स्टेप सिखाए।

Kangana and Rekha
Kangana and Rekha

रेखा ने सॉन्ग 'इन आंखों की मस्ती के' और 'परदेसिया' पर कंगना को नचवाया । दो स्टार्स को साथ में डांस करता देख दर्शक झूम उठे।

Kangna and rekha
Kangna and rekha

Kangna and rekha
Kangna and rekha

Kangna and rekha
Kangna and rekha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल