अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahaan Se Achha) के लीड एक्टर पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
Image Source : INSTAGRAMVicky Kaushal
अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' (Saare Jahaan Se Achha) के लीड एक्टर पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पहले यह फिल्म आमिर खान (Aamir Khan) को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मेकर्स को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम सुझाया और यह फिल्म शाहरुख की झोली में जा गिरी। हालांकि अब शाहरुख भी यह फिल्म नहीं कर रहे। स्क्रिप्ट राइटर अंजुम राजाबली ने यह न्यूज़ कंफर्म की है। अब इस फिल्म के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम सामने आ रहा है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विक्की से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबको ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार करना चाहिए।
विक्की की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बहुत हिट हुई थी। उन्होंने उधम सिंह की बायोपिक भी साइन की है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने कहा- ''विक्की के पास राकेश शर्मा और उधम सिंह दोनों का ऑफर था। हालांकि वह दोनों बायोपिक नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने उधम सिंह की बायोपिक को चुना। इसका कारण यह भी है कि विक्की डायरेक्टर शूजीत सरकार के साथ काम करना चाहते थे।''