A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेना के जवानों के लिए विक्की कौशल ने बनाई 'रोटियां'

सेना के जवानों के लिए विक्की कौशल ने बनाई 'रोटियां'

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ वक्त बिता रहे अभिनेता विक्की कौशल यहां तैनात जवानों के लिए बावर्ची बन गए हैं।

<p>विक्की कौशल </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विक्की कौशल 

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ वक्त बिता रहे अभिनेता विक्की कौशल यहां तैनात जवानों के लिए बावर्ची बन गए हैं। 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राईक' के अभिनेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह सेना के लिए रसोइयों के साथ मिलकर रोटी बना रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "मेरी बनाई पहली रोटी.. खुश हूं कि यह सेना के लिए है"। 

इससे पहले विक्की ने सेना के साथ की अपनी अन्य तस्वीरें साझा कर जानकारी दी थी कि उन्हें जवानों के साथ कुछ वक्त बीताने का अवसर मिला है।

Also Read:

'साहो' का रोमांटिक गाना 'एन्नी सोनी' हुआ रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते नज़र आए प्रभास!

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक'टिक गना 

Latest Bollywood News