1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' का रोमांटिक गाना 'एन्नी सोनी' हुआ रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते नज़र आए प्रभास!

'साहो' का रोमांटिक गाना 'एन्नी सोनी' हुआ रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते नज़र आए प्रभास!

 Published : Aug 02, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 04:05 pm IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' का नया गाना 'एन्नी सोनी' रिलीज हो गया। इस गाने में प्रभास और श्रद्धा रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।

Saaho: Enni Soni Song | Prabhas, Shraddha Kapoor | Guru...- India TV Hindi
Saaho: Enni Soni Song | Prabhas, Shraddha Kapoor | Guru Randhawa, Tulsi Kumar

मुंबई: साल की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'साहो' के निर्माताओं ने पार्टी सॉन्ग के बाद अब रोमांटिक ट्रैक 'एन्नी सोनी' रिलीज कर दिया है, गाने में प्रभास बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते हुए नज़र आ रहे है। फ़िल्म का यह नया गाना रोमांटिक मॉनसून के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जिसमें बॉलीवुड की नई जोड़ी श्रद्धा कपूर और प्रभास ने अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री के साथ तापमान बढ़ा दिया है।

'एन्नी सोनी' में प्रभास ने खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है। गाने में प्रभास और श्रद्धा यूरोपीय पहाड़ों के बीच रोमांस का तड़का लगाते हुए नज़र आ रहे है जिसकी झलक भर आपको ट्रैक पर झूमने पर मजबूर कर देगी। इस गाने में ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक के बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ कुछ अद्भुत नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, खूबसूरत लोकेशन और कमाल की केमिस्ट्री  के साथ श्रद्धा कपूर और प्रभास सिज़लिंग मूव्स के साथ आपका दिल जीतने के लिए तैयार है।

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी हुई टैक्स फ़्री!

सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है "साहो" में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

"साहो" एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay 2 के 'अनुराग' की नहीं बदली ये आदत, लाखों लोग देख चुके हैं Video

Yeh Rishta... में कार्तिक-नायरा के बीच आने पर वेदिका बनने वाली पंखुड़ी अवस्थी हो रही थीं ट्रोल, दिया जवाब

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन