1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kasautii Zindagii Kay 2 के 'अनुराग' की नहीं बदली ये आदत, लाखों लोग देख चुके हैं Video

Kasautii Zindagii Kay 2 के 'अनुराग' की नहीं बदली ये आदत, लाखों लोग देख चुके हैं Video

 Published : Aug 01, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 10:36 pm IST

पार्थ समथान 'कैसी ये यारियां' सीरियल से पॉपुलर हुए थे। इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में नज़र आ रहे हैं। जहां अनुराग के किरदार में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं।

पार्थ समथान- India TV Hindi
पार्थ समथान Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अनुराग का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) घर-घर में मशहूर हैं। उन्होंने अपने चार्मिंग लुक और शानदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना लिया है। पार्थ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी एक पुरानी आदत का ज़िक्र है।

पार्थ इस वीडियो में अलग-अलग इंटरव्यू के दौरान बाल-बाल अपने बालों पर हाथ फेरते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कुछ आदतें कभी नहीं बदलती (कम से कम, तब तक, जब तक मेरे सिर पर बाल रहेंगे)...।' पार्थ ने वीडियो बनाने वाले #fanmade का भी शुक्रिया अदा किया है।

ये भी पढ़ें: Nach Baliye 9: जोड़ी नंबर 13 बन होगी पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की एंट्री

इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स का कहना है कि उन्हें ये आदत बहुत पसंद आई।

सीरियल की कहानी की बात करें तो स्विट्ज़रलैंड के स्पेशल एपिसोड के बाद अनुराग, प्रेरणा, मिस्टर बजाज वापस इंडिया लौट आए हैं। अब अनुराग धीरे-धीरे मिस्टर बजाज की कमज़ोर कड़ियों को इकट्ठा कर रहा है, ताकि वह उससे बदला ले सके। 

Also Read:

Yeh Rishta... में कार्तिक-नायरा के बीच आने पर वेदिका बनने वाली पंखुड़ी अवस्थी हो रही थीं ट्रोल, दिया जवाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: कार्तिक-नायरा के मिलन का प्रोमो यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन