1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: जोड़ी नंबर 13 बन होगी पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की एंट्री

Nach Baliye 9: जोड़ी नंबर 13 बन होगी पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की एंट्री

 Published : Jul 31, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:31 pm IST

Nach Baliye 9: सलमान खान के रिएलिटी शो में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान की एंट्री होने वाली है।

Nach baliye 9- India TV Hindi
Nach baliye 9 Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान का डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' शुरू हो चुका है। वह शो में इस बार एक नया कॉन्सेप्ट शुरू हुआ है। रियल जोड़ी के साथ एक्स जोड़ियां भी इस शो में नजर आ रही हैं। शो की शुरूआत 12 जोड़ियों के साथ शुरू हुई थी। अब जल्द ही शो में एक और जोड़ी की एंट्री होने वाली है। शो में 'कसौटी जिंदगी के' स्टार एरिका फर्नांडिस(Erica fernandez) और पार्थ समथान(Parth Samthaan) नच बलिए 9 में जोड़ी नंबर 13 की तरह एंट्री करने वाले हैं।

एरिका और पार्थ की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शो का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसमें दोनों रोमांटिक गाने 'मेरा नाम तू' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का रवीना टंडन ने वेलकम किया।

स्टार प्लस ने शो का ट्रेलर लॉन्च करते हुए लिखा- देखिए कौन है जोड़ी नंबर 13। क्या आप ट्विस्ट के लिए तैयार हैं?

शो के बारे में बात करें तो लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक शो से कीथ और रोशेल एलिमिनेट हो गए हैं। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि घुटने में चोट लगने की वजह से शान्तनु माहेश्वरी और उनकी पार्टनर भी वीलचेयर पर परफार्म करेंगे। 

Also Read:

Nach Baliye 9: क्या इस हफ्ते कीथ और रोशेल हो जाएंगे सलमान खान के शो से बाहर?

'संजीवनी' का पहला प्रोमो हुआ आउट, दिखी नमित और सुरभि की खट्टी-मीठी तकरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन