1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक

 Published : Aug 02, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 04:29 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाती नजर आ रही हैं।

Lata mangeshkar- India TV Hindi
Lata mangeshkar

लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) का हर गाना दिल को छू जाता है। उनके गाने कभी भी सुन लीजिए, आप बोर नहीं होते हैं। हाल ही में लता मंगेशकर एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहा वीडियो बंगाल के बारपेटा टाउन के राणाघाट स्टेशन का है। रेलवे स्टेशन पर काम करने वाली महिला इतना अच्छा गा रही हैं कि लोग उनकी तुलना लता मंगेशकर से करने लगे हैं। फेसबुक के  बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है।

इस वीडियो को 2.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। 47,000 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है। लोग इस वीडियो को देखकर और इतनी मीठी आवाज सुनकर खुद को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

आपको बता दें यह गाना 1972 में आई फिल्म 'शोर' का है जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म में मनोज कुमार, नंदा, मास्टर सत्यजीत रे अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Also Read:

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी हुई टैक्स फ़्री!

फेवरेट हीरोइन काजल अग्रवाल से मिलने के चक्कर में लुटा फैन, गंवाए 60 लाख

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन