1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किस चीज के लिए इतनी बेताब हैं विद्या बालन?

किस चीज के लिए इतनी बेताब हैं विद्या बालन?

अभिनेत्री विद्या बालन आजकल बहुत ही बेताब हैं, दरअसल वो अपने परिवार को...

vidya balan- India TV Hindi
Image Source : PTI vidya balan

कोलकाता: अभिनेत्री विद्या बालन अपने परिवार को अपनी फिल्म बेगम जान का ट्रेलर दिखाने के लिए बेताब हैं। भले ही वो अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाने के लिए कितना भी बेताब हों विद्या ने कहा है कि वो ये ट्रेलर अपने घरवालों को औपचारिक रिलीज के दिन ही दिखाएंगी। विद्या ने कहा, "मैं चाहती हूं कि सभी ट्रेलर देखें। मैं परिवार वालों को फिल्म का ट्रेलर दिखाने के लिए मरी जा रही हूं, लेकिन मैं इसे उन्हें ट्रेलर लांच के दिन ही दिखाऊंगी।" फिल्म का ट्रेलर 14 मार्च को जारी होगा।

‘बेगम जान’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं विद्या बालन

महेश और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्मित है। 'बेगम जान' बंगाली फिल्म 'राजकहिनी' का हिंदी रीमेक है और इसमें विद्या भारत के विभाजन के समय के एक कोठे की मालकिन के किरदार में नजर आएंगी। 

आखिर किस बात को लेकर इतनी हैरान हैं विद्या बालन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या बालन ने क्लिप के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे यह पसंद है। वह बहुत शक्तिशाली है। जब आप इसमें काम करते हैं, आप वक्त के पीछे भागते हैं, आप नहीं जानते आप क्या कर रहे हैं।"

'बेगम जान'  बड़े परदे पर 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

Women's Day पर रिलीज हुआ 'बेगम जान' का नया पोस्टर

Latest Bollywood News