1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बेगम जान’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं विद्या बालन

‘बेगम जान’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं विद्या बालन

 Published : Mar 09, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 04:13 pm IST

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए हैं। फिल्म में एक अनोखा मुद्दा उठाया गया है। विद्या का कहना है कि...

begum jaan- India TV Hindi
begum jaan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए हैं। फिल्म में एक अनोखा मुद्दा उठाया गया है। विद्या का कहना है कि 'बेगम जान' में काम करने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा और वह इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विद्या ने मुंबई हवाईअड्डे पर कहा, "मैं कोलकाता में फिल्म का प्रचार करके लौट रही हूं। यह एक शानदार अनुभव रहा। फिलहाल मैं, 'बेगम जान' को लेकर बेहद उत्साहित हूं और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं का मजा उठा रही हूं।" श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित फिल्म के पहले पोस्टर की टैगलाइन में लिखा है, "मेरा शरीर, मेरा घर, मेरा देश, मेरे नियम।"

'बेगम जान' को क्या इस साल की सबसे बोल्ड फिल्म कहा जा सकता है, इस सवाल पर विद्या ने कहा, "इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती।" 'बेगम जान' बंगाली फिल्म 'राजकहिनी' का हिंदी रीमेक है और इसमें विद्या भारत के विभाजन के समय के एक कोठे की मालकिन के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और गौहर खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन