1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक खास विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में आए वीर दास

एक खास विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में आए वीर दास

वीर दास ने अब तक अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों से खूब सराहना हासिल की है। लेकिन अब एक्टिंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। वीर दास इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं।

vir das- India TV Hindi
vir das

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार वीर दास ने अब तक अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों से खूब सराहना हासिल की है। लेकिन अब एक्टिंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। वीर दास इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल इसमें अभिनय तो करेंगे ही साथ ही रोमांचक बात यह है इस विज्ञापन की पटकथा उन्होंने स्वयं लिखी है और उन्होंने इसके निर्देशन की तैयारी भी कर ली है।

इसे भी पढ़े:-

अपने शो की पटकथा लिखने वाले अभिनेता वीर दास ने कहा, "मैं कैमरे के पीछे कई शैलियों पर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे जब पटकथा लिखने और निर्देशन का अवसर मिला, तो मैं काफी उत्साहित हो गया।" वीर दास ने कहा, "लिखना मुझे हमेशा से पसंद रहा है, विशेषकर हास्यप्रद विषयों पर। इस विज्ञापन के निर्देशन का इंतजार कर रहा हूं। वर्तमान में अभी मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं।"

'मस्तीजादे' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता वीर दास को पिछली बार फिल्म '31 अक्टूबर' में अभिनय करते हुए देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म में शानदार भूमिका निभाए जाने के लिए उन्हें बेहद सराहा गया था। यह फिल्म 1984 के सिख दंगों पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोहा अली खान भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News