1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर इस फिल्म में साथ नजर आएगी सलमान-शाहरुख की जोड़ी

एक बार फिर इस फिल्म में साथ नजर आएगी सलमान-शाहरुख की जोड़ी

 Published : Jan 12, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 04:24 pm IST

सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। लंबे वक्त तक दोनों के बीच चली आ रही तकरार के अब एक बार फिर से दोनों पहले जैसे ही दोस्त बन गए हैं। ऐसे में इनके फैंस चाहते हैं वह फिर अपने पसंदीदा 'करण अर्जुन' को...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। लंबे वक्त तक दोनों के बीच चली आ रही तकरार के अब एक बार फिर से दोनों पहले जैसे ही दोस्त बन गए हैं। ऐसे में इनके फैंस चाहते हैं वह फिर अपने पसंदीदा 'करण अर्जुन' को किसी फिल्म में साथ काम करते हुए देखे। शाहरुख और सलमान को पिछली बार 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में साथ देखा गया था। दबंग खान ने इस फिल्म के एक गाने में छोटी सी भूमिका अदा की थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये दोनों फिर से साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों के अनुसार किंग खान उनकी इस फिल्म में कैमियो रोल करने वाले हैं। उनके साथ फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी को की जाएगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग पहले दिसंबर में ही जानी थी, लेकिन शाहरुख के पास डेट्स न होने के कारण यह तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब यह रविवार को शूट किया जाएगा।

शाहरुख का किरदार इसमें छोटा होगा, लेकिन यह काफी खास होने वाला है। इस फिल्म में ये दोनों करीब 10 साल के बाद एक फिर से साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग मनाली और लद्दाख के कई खूबसूरत हिस्सो में की गई है। फिलहाल इसके आखरी भाग की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में हो रही है।

इस फिल्म की रिलीज में तो अभी कुछ वक्त है, लेकिन इससे पहले इन दोनों जल्द ही आप सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' में देख पाएंगे। शाहरुख इसमें अपनी आगामी फिल्म 'रईस' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन