1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ ‘रंगून’ का पहला गाना, अलग अंदाज में दिखीं कंगना

रिलीज हुआ ‘रंगून’ का पहला गाना, अलग अंदाज में दिखीं कंगना

 Published : Jan 12, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 03:35 pm IST

कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रंगून' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका पहला गाना 'ब्लडी हेल' भी जारी कर दिया गया है।

kangana- India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रंगून' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका पहला गाना 'ब्लडी हेल' भी जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े:-

इस गाने में कंगना को एक अलग ही अंदाज में देखा जा सकता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की यह फिल्म 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रोमांस और एक्शन से भरे इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी काफी वक्त से चर्चा बनी हुई थी। फिल्म में कंगना मिस डीवा जूलिया का किरदार निभाती हुई निभाती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में काफी बोल्ड सीन भी देखे जा सकते हैं। वहीं शाहिद और सैफ को एक बार फिर इस फिल्म में साथ काम करते हुए देखा जा सकता है।

जहां एक तरफ कंगना पहली बार इस फिल्म में शाहिद, सैफ और विशाल के साथ काम करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद और विशाल इससे पहले फिल्म 'हैदर' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में साथ कर चुके हैं। दूसरी तरफ विशाल ने सैफ के साथ फिल्म 'ओकांरा' में भी काम किया है। अब इनकी फिल्म 'रंगून' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन