1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जापान के शोचिकू संग मिलकर इम्तियाज अली बनाएंगें खास फिल्म

जापान के शोचिकू संग मिलकर इम्तियाज अली बनाएंगें खास फिल्म

 Published : Jan 12, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 02:11 pm IST

इम्तियाज अली जल्द ही खास प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने वाले हैं। दरअसल वह जापान के मनोरंजन समूह शोचिकू के साथ मिलकर दोनों देशों की संस्कृति पर एक रोमांटिक हिन्दी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

imtiaz- India TV Hindi
imtiaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली जल्द ही खास प्रोजेक्ट पर काम शुरु करने वाले हैं। दरअसल वह जापान के मनोरंजन समूह शोचिकू के साथ मिलकर दोनों देशों की संस्कृति पर एक रोमांटिक हिन्दी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘लव इन टोक्यो’ होगा। इस फिल्म का नाम वर्ष 1966 में इसी नाम से आई हिट हिन्दी फिल्म से लिया गया है लेकिन नई फिल्म आशा पारेख और जॉय मुखर्जी अभिनीत फिल्म का रीमेक नहीं होगी।

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग जापान में की जाएगी और इसका निर्माण इम्तियाज की विंडो सीट फिल्म्स और शोचिकू मिलकर करेंगे। इसका निर्देशन निर्देशक का भाई आरिफ करेगा। इम्तियाज ने कहा कि वह जापान की खूबसूरती और इसकी संस्कृति को इस फिल्म के जरिए लोगों के सामने लाना चाहते हैं। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तमाशा' थी।

इम्तियाज ने कहा, “जब मैं ‘तमाशा’ की शूटिंग कर रहा था तब मैं जापान गया था और मुझे याद है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों उस देश की यात्रा करने को उत्सुक थे। शोचिकू वहां पर हमारी प्रमुख सह निर्माता है और बाद में मुझे पता चला कि वह जापान में सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख मीडिया घराना है।“

निर्देशक ने बताया कि शोचिकू के सीईओ जॉय सैकोमोटो के साथ बातचीत के बाद संयुक्त रूप से यह फिल्म बनाई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन