1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयशा टाकिया को नई तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस ने लिखा- सुंदर तो थी क्यों करवाई सर्जरी

आयशा टाकिया को नई तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस ने लिखा- सुंदर तो थी क्यों करवाई सर्जरी

आयशा टाकिया ने कभी भी यह बात नहीं मानी कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया है।

आयशा टाकिया- India TV Hindi
आयशा टाकिया

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब काफी वक्त बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई है, इस तस्वीर में आयशा को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। आयशा का लुक काफी बदला हुआ है। इससे पहले भी आयशा टाकिया सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं, इस बार भी उनके लुक पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि वो इतनी सुंदर थीं तो उन्हें सर्जरी कराने की क्या जरूरत थी।

आयशा के फैंस उनके न्यू लुक से अपसेट हैं। उन्हें पुरानी आयशा ही पसंद है।

आयशा

हालांकि आयशा टाकिया ने कभी भी यह बात नहीं मानी कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया है। लेकिन उनके लुक और लिप्स देखकर यही लगता है कि उन्होंने सर्जरी कराई है। इससे पहले जब उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं तब उन्होंने उसे फोटोशॉप्ड तस्वीरें बताई थीं। 

ये वो तस्वीर है जिसके बाद यह कहा जाने लगा था कि आयशा टाकिया ने लिप सर्जरी कराई है।

आयशा

बता दें, आएशा ने 18 साल की उम्र में फिल्म टार्जन- द वंडर कार से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान के साथ फिल्म वॉंटेड करने से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। 

आयशा का जन्म चेम्बूर मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। आयशा के पिता गुजराती और मां मुस्लिम हैं। उन्होंने सेंट एंथोनी हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। आयशा ने फ़रहान आज़मी से शादी की है। उन दोनों का एक बेटा मिखाइल है।

Also Read: Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

आयुष्मान और विक्की कौशल करण जौहर के साथ पिएंगे कॉफी विद करण वाली कॉफी

Latest Bollywood News