1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉफी विद करण-6: सुपर मजेदार बॉयज आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल के साथ कॉफी पिएंगे करण जौहर

कॉफी विद करण-6: सुपर मजेदार बॉयज आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल के साथ कॉफी पिएंगे करण जौहर

 Published : Oct 23, 2018 11:13 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 11:19 am IST

अपनी हर फिल्म से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के ''सुपर मजेदार बॉयज'' एक्टर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार नजर आएंगे।

karan johar- India TV Hindi
karan johar

नई दिल्ली: अपनी हर फिल्म से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के ''सुपर मजेदार बॉयज'' एक्टर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार नजर आएंगे। दोनों शो के छठे सीजन के एक एपिसोड में साथ दिखेंगे। करण ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की। करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्रतिभाशाली अभिनेताओं और सुपर मजेदार बॉयज के साथ" आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' बेहद लोकप्रिय चैट शो है। इसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड पर होता है। इसमें सिने जगत से जुड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं।

शो के छठे सीजन में वरुण धवन, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान और बेटी सारा, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसी दिग्गज शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट पहुंची थीं। करण जौहर का टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' शुरू हो चुका है। 21 अक्टूबर को शो का पहला एपिसोड ऑनएयर हुआ।

दोनों जब एकसाथ कॉफी विद करण के सेट पर पहुंची तो खूब सारी बातें हुईं। लेकिन मजेदार वाकया तब हुआ जब आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया' एक साथ गाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन