War की शूटिंग के लिए जब टाइगर श्रॉफ ने इटली में 100 घरों की छतों से किया पार्कोर!
War की शूटिंग के लिए जब टाइगर श्रॉफ ने इटली में 100 घरों की छतों से किया पार्कोर!
IANS
Published : Sep 30, 2019 05:36 pm IST, Updated : Sep 30, 2019 05:37 pm IST
टाइगर ने दक्षिणी इटली के मटेरा में 100 घरों के ऊपर से पार्कोर किया है।
Tiger Shroff
मुंबई: बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने आगामी फिल्म 'वॉर' (War) में एक एक्शन सीक्वेंस के लिए 100 घरों की छतों से पार्कोर एक्शन (एक एक्शन, जिसमें एक छत से दूसरी छत पर कूदना पड़ता है) किया है। इस दृश्य को इटली में फिल्माया गया है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि भारत में टाइगर से बेहतर पार्कोर कोई नहीं कर सकता। आनंद ने कहा, "भारत में कोई ऐसा नहीं है जो टाइगर से बेहतर पार्कोर करे। हम उनके कौशल को उजागर करना चाहते थे, जिसे हमने 'वॉर' में बेहतर ढंग से दिखाया है।"
पार्कोर सेना में प्रशिक्षण के दौरान दिया जाने वाला एक अनुशासनात्मक क्रिया है। इसके अंतगर्त दौड़, चढ़ाई, घूमकर कूदना, छलांग लगाना, रोलिंग, प्लाईओमेट्रिक्स जैसे कई कार्य होते हैं।
टाइगर ने दक्षिणी इटली के मटेरा में 100 घरों के ऊपर से पार्कोर किया है।