मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) 'मर्दानी' की फ्रेंचाइजी के दूसरे संस्करण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस बार फिल्म में महिला को बुराई के खिलाफ बहादुरी से खड़े होते देखा जाएगा। रानी एक बार फिर से 'मर्दानी 2' में अपने साहसी और निडर एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दोबारा पर्दे पर जीने के लिए तैयार हैं।
Related Stories
निर्देशक गोपी पुथरन ने कहा, "रानी, शिवानी के किरदार में 21 वर्षीय खलनायक व बदमाश से लड़ती नजर आएंगी। वह खतरनाक अपराधी है और महिलाओं को अपना शिकार बनाता है।"
'मर्दानी' के पहले संस्करण के पटकथा लेखक पुथरन, फिल्म के दूसरे संस्करण से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म की कहानी के बारे में रानी ने कहा, "फिल्म में एक महिला पुलिसकर्मी को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को खत्म करने के लिए एक खतरनाक अपराधी से लड़ते देखा जाएगा।"
Also Read:
Bigg Boss 13: घर में सबसे लाडले हैं सिद्धार्थ शुक्ला, कहा- मैं जीतने के लिए ही खेलता हूं!