Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घर में सबसे लाडले हैं सिद्धार्थ शुक्ला, कहा- मैं जीतने के लिए ही खेलता हूं!

Bigg Boss 13: घर में सबसे लाडले हैं सिद्धार्थ शुक्ला, कहा- मैं जीतने के लिए ही खेलता हूं!

Written by: IANS Published : Sep 30, 2019 04:50 pm IST, Updated : Oct 01, 2019 10:38 am IST

एक प्रतिभागी के तौर पर 'बिग बॉस' सिद्धार्थ शुक्ला का पहला रियालिटी शो है।

सिद्धार्थ शुक्ला- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला

मुंबई: 'बालिका वधू' फेम सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) भी उन सेलिब्रिटियों में शामिल है, जिन्हें रविवार को 'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) के घर में प्रवेश मिला है। शो में दिए जाने वाले टास्क में भाग लेने के साथ ही वह विजेता बनने के लिए प्रयास करने वाले हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वह जीतने के लिए ही खेलते हैं। 

एक प्रतिभागी के तौर पर 'बिग बॉस' उनका पहला रियालिटी शो है। इससे पहले वे डांसिंग शो 'झलक दिखला जा' में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने डर का सामना करते हुए 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा लिया और विजेता बने।

सिद्धार्थ ने आईएएनएस से कहा, "मेरे ख्याल से मैं बहुत सारे टास्क में भाग लेने वाला हूं, मतलब सभी टास्कों में भाग लूंगा और विजेता बनना चाहूंगा, क्योंकि आम तौर मैं जीतने के लिए ही खेलता हूं और मेरे लिए ये अन्य रास्तों को अपनाने से बेहतर मौका होगा।"

विवादास्पद शो, जिसकी मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं, उसमें भाग लेना उनके लिए एक चुनौती की तरह है।

उन्होंने कहा, "यह चुनौती ही है, जिसे लेने के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं दो बड़ी बहनों के बाद पैदा हुआ घर का लाडला और परिवार में सबसे छोटा हूं। हमेशा से मेरा ध्यान रखने के लिए और मुझे संभालने के लिए मेरे आसपास कोई न कोई होता है, ज्यादातर मेरी मां रहती हैं। यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि वहां अपने दम पर सब कुछ करना है।"

बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। 

Also Read:

Bigg Boss 13: क्या सच में 'बिग बॉस' के घर में रश्मि देसाई करेंगी शादी?

बेटे को लेकर 'बिग बॉस 13' के स्टेज पर पहुंची दलजीत कौर, एंट्री से पहले सलमान के सामने रो पड़ीं एक्ट्रेस

 

Kindly watch these episodes on COLORS TV every day and any time on VOOT

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement