अप्रैल 10 को वर्ल्ड सिबलिंग डे मनाया जाता है। इस दिन कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने भाई-बहनों को विश किया। वर्ल्ड सिबलिंग डे अपने भाई-बहनों के सम्मान में मनाया जाता है। कुछ देशों में इस दिन हॉलि़डे भी होता है। सिलेब्रिटीज ने अपने भाई-बहनों की पुरानी तस्वीरें शेयर कर इस दिन को सेलिब्रेट किया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर उन्हें वर्ल्ड सिबलिंग डे विश किया।
Priyanka Chopra's post for World Sibling Day
सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ बचपन और अभी की तस्वीरें शेयर कर इस दिन को सेलिब्रेट किया।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई रणबी कपूर की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक जैसा चश्मा पहने हुए हैं।
Riddhima Kapoor's Instagram story
'बधाई हो' एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपनी बहन शगुन मल्होत्रा संग तस्वीर शेयर की।