परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की शूटिंग शुरू कर दी है। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर थीं। उन्होंने कई दिनों तक बैडमिंटन खेलने की प्रैक्टिस भी की थी, लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी और परिणीति ने उनकी जगह ले ली। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि फिल्म की वजह से श्रद्धा और परिणीति के बीच में मनमुटाव हो गया है। हालांकि एक इंटरव्यू में परिणीति ने इन खबरों का खंडन किया है।
Related Stories
परिणीति ने कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- ''आइ लव श्रद्धा (कपूर), सोना (सोनाक्षी सिन्हा) और आलिया भट्ट।''
जब उनसे श्रद्धा संग उनकी लड़ाई पर पूछा गया तो उन्होंने कहा-'' पहले ऐसी बातें होती थी कि दो हीरोइनें कभी दोस्त नहीं बन सकतीं, लेकिन नई जेनरेशन के सभी एक्टर एक-दूसरे के दोस्त हैं। जब से मैंने अपने करियर की शुरुआत की, तब से मुझे कभी किसी एक्टर के खिलाफ भड़काया नहीं गया।''
परिणीति ने ये भी बताया कि वो कैसे इस बायोपिक की तैयारी कर रही हैं। वो हर सुबह 5 बजे उठती हैं। वर्क आउट करती हैं और उसके बाद दो घंटे प्रैक्टिस करती हैं।
परिणीति की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'केसरी' हिट रही है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
Also Read:
वरुण धवन ने करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई को बताया 'टाइम पास'
चाइना में दर्शकों को खूब पसंद आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन', जानिए अभिनेता ने क्या कहा
मालदीव की छुट्टियां मनाते स्पॉट हुए मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर, हॉट अंदाज में आएं नजर