1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगे संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा

'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगे संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Mar 21, 2019 11:58 am IST,  Updated : Mar 21, 2019 11:58 am IST

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबाती और एमी विर्क भी नज़र आएंगे।

Sanjay Dutt, Parineeti Chopra,- India TV Hindi
Sanjay Dutt, Parineeti Chopra,

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबाती और एमी विर्क भी नज़र आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने इसकी घोषणा की। इस हफ्ते की शुरुआत में अजय ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि वह अपनी आने वाली फिल्म में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विजय कार्णिक की भूमिका निभा रहे हैं। अब टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ने फिल्म में शामिल कलाकारों के नामों की घोषणा भी कर दी है।

भूषण कुमार ने कहा, "'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की बेहतरीन कास्ट में आपका स्वागत है- अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबाती और एमी विर्क। अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित और लिखित।"

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान घटित वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।

कार्णिक युद्ध के दौरान भुज एयरबेस के प्रभारी थे जो पाकिस्तान से भारी बमबारी का सामना करने के बावजूद चालू था। उनके साथ एयरबेस में 50 वायुसेना और 60 रक्षा विभाग के जवान भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि अजय की 'टोटल धमाल' कुछ समय पहले ही रिलीज़ हुई है, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जापरी थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

(इनपुट-IANS)

Also Read:

Kesari Movie Review: इस होली अक्षय कुमार के साथ ‘केसरी’ रंग में ज़रूर रंगिए

अमिताभ बच्चन-माधुरी दीक्षित सहित इन एक्टर्स ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने शेयर किया इम्तियाज अली की फिल्म से अपना पहला लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन