A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने टीवी विज्ञापन से फिल्मों तक के सफर को किया याद

यामी गौतम ने टीवी विज्ञापन से फिल्मों तक के सफर को किया याद

यामी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें अभिनेत्री आसिन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जा सकता है।

yami gautam- India TV Hindi
Image Source : INSTA- YAMI GAUTAM यामी गौतम 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने टेलीविजन कॉमर्शियल के दिनों से हिंदी सिनेमा तक के अपने मौजूदा सफर को याद किया। यामी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें अभिनेत्री आसिन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें और आसिन को बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में टीवी विज्ञापन के लिए शूटिंग करते देखा जा सकता है। यामी साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं।

यामी गौतम ने हिमाचल से शेयर की गाय की बछिया संग खूबसूरत तस्वीर, नाम रखा गौरी

उन्होंने कहा, "इस तस्वीर को देखकर खुशी महसूस होती है। यह मेरा जन्मदिन था और मेरी मां दूर बैठी हुई थी और सुबह से मेरा काम देख रही थी।" इस बीच, यामी ने बुधवार को यह खबर साझा की कि उन्होंने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फ्लिक भूत पुलिस की शूटिंग पूरी कर ली है।

यामी गौतम ने की उस बंगले में 'भूत पुलिस' की शूटिंग जहां शूट हुई थी '1942 : ए लव स्टोरी'

फिल्म के सह-कलाकार सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी हैं और इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है।

Latest Bollywood News