1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने हिमाचल से शेयर की गाय की बछिया संग खूबसूरत तस्वीर, नाम रखा गौरी

यामी गौतम ने हिमाचल से शेयर की गाय की बछिया संग खूबसूरत तस्वीर, नाम रखा गौरी

 Published : Dec 03, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 10:53 pm IST

यामी पिछले एक महीने में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। 

yami gautam- India TV Hindi
यामी गौतम ने हिमाचल से शेयर की गाय की बछिया संग खूबसूरत तस्वीर Image Source : INSTA- YAMI GAUTAM

मुंबई: यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस की शूटिंग कर रही हैं, और उनके सोशल मीडिया पोस्ट यह दर्शाते हैं कि वह यहां की सुंदर प्राकृतिक छटा का आनंद उठा रही हैं। गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई एक नई सेल्फी में, यामी की पृष्ठभूमि में पहाड़ दिख रहे हैं। अभिनेत्री ने इस सुंदर तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "यही वो चीज है जिसके लिए मैं जगी हूं।"

वहीं यामी ने गाय की 8 दिन की बछिया संग भी तस्वीर शेयर की है और उसका नाम गौरी रख दिया है।

यामी पिछले एक महीने में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह पहाड़ों की ताजी हवा का आनंद लेती हैं।

भूत पुलिस की शूटिंग बड़े पैमाने पर धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में हुई है। पवन कृपलानी के निर्देशन में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस फिल्म में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन