1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूत पुलिस: यामी गौतम ने जैकलीन फर्नांडिस को 'सबसे अच्छा' कलाकार बताया

भूत पुलिस: यामी गौतम ने जैकलीन फर्नांडिस को 'सबसे अच्छा' कलाकार बताया

 Published : Nov 15, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 11:46 pm IST

 दिवाली पर, दोनों अभिनेत्रियों ने धर्मशाला में कुनल पथरी देवी मंदिर के दर्शन किए। यामी ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

yami gautam- India TV Hindi
 भूत पुलिस: यामी गौतम ने जैकलीन फर्नांडिस को 'सबसे अच्छा' कलाकार बताया Image Source : @YAMI, @JACQULINE

धर्मशाला: यामी गौतम फिल्म 'भूत पुलिस' के सह कलाकारों के साथ जबरदस्त बांडिंग रखती हैं, लेकिन जैकलीन फर्नाडिज इन सबों में सबसे खास हैं। दिवाली पर, दोनों अभिनेत्रियों ने धर्मशाला में कुनल पथरी देवी मंदिर के दर्शन किए। यामी ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

एक तस्वीर में, यामी और जैकलीन को मंदिर से सामने का सुंदर नजारा देखते हुए देखा जा सकता है। यामी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैंने अबतक जितने भी कलाकारों के साथ काम किया है, उनमें सबसे बेहतरीन कलाकार के साथ यह आनंदमयी शाम।"

दोनों हैवी जैकेट और कोट पहने हुए हैं। इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के अलावा सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी हैं।

पूरी टीम फिलहाल धर्मशाला में शूटिंग कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन