1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने की उस बंगले में 'भूत पुलिस' की शूटिंग जहां शूट हुई थी '1942 : ए लव स्टोरी'

यामी गौतम ने की उस बंगले में 'भूत पुलिस' की शूटिंग जहां शूट हुई थी '1942 : ए लव स्टोरी'

 Published : Nov 23, 2020 09:41 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 09:44 pm IST

सोमवार को अभिनेत्री ने डलहौजी के बंगले की एक तस्वीर शेयर की, जहां फिल्म की शूटिंग की जा रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ बंगले की तस्वीर शेयर की।

यामी गौतम - India TV Hindi
यामी गौतम  Image Source : INSTAGRAM- YAMI GAUTAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने डलहौजी के बंगले की एक तस्वीर शेयर की, जहां फिल्म की शूटिंग की जा रही है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ बंगले की तस्वीर शेयर की।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि 90 के दशक में किस फिल्म की शूटिंग इस खूबसूरत हेरिटेज होम में हुई थी। हैशटैग भूतपुलिस।"

इस पोस्ट में अभिनेत्री के कई प्रशंसकों ने जवाब देते हुए कहा कि ये वही जगह है, जहां 1994 रिलीज फिल्म '1942 : ए लव स्टोरी' की शूटिंग की गई थी। बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के लिए यह बंगला शूटिंग के उद्देश्य से सबसे पसंदीदा जगह है। अभिनेत्री के पोस्ट पर फिल्म मेकर विक्रांत ने कमेंट किया, "मैंने यहां 'लुटेरा' की शूटिंग की थी।"

एक्ट्रेस यामी गौतम ने धर्मशाला से अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की

इससे पहले यामी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथों में एक कप लिए और कैमरा की ओर देखकर मुस्कुराते हुए दिख रही थीं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "हिमाचल, सर्दी की सुबह, चाय, फिल्टर फ्री, जिंदगी।"

इनपुट- आईएएनएस 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन