Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चॉकलेटी बॉय मोहसिन खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया है। साढ़े 5 साल का सफर अब थम गया है, मोहसिन के शो छोड़ने के बाद शो में 8 साल का लीप हो चुका है और कार्तिक की बेटियां अक्षरा और आरोही बड़ी हो चुकी हैं। मोहसिन खान ने जब शूटिंग पूरी कर ली तो ये रिश्ता के सेट पर उनका जबरदस्त फेयरवेल हुआ। केक काटा गया और सबने मोहसिन के साथ फोटोज क्लिक कराईं। शो में कार्तिक की मां का रोल निभाने वाली नित्या जोशी ने मोहसिन के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। वहीं शो में कार्तिक की दादी का रोल निभाे वाली स्वाति चिटनिस ने मोहसिन संग तस्वीर शेयर करके लिखा कि उनके बिना शूटिंग करना अधूरा सा लग रहा है। कार्तिक का रोल करने वाले मोहसिन खान ने सभी के पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करके उन्हें शुक्रिया कहा है।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
वहीं मोहसिन खान ने राजन शाही को स्पेशल थैंक्स दिया है और कहा है कि उनके बिना ये सब मुमकिन नहीं था। इसके अलावा मोहसिन ने कार्तिक की शेरनी यानी कि शिवांगी जोशी के लिए भी बेहद प्यारी इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
मोहसिन ने राजन शाही और शिवांगी जोशी के साथ एक तस्वीर क्लिक करते हुए लिखा है- मैं इन दो अमेजिंग लोगों को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिनकी निडरता, स्मार्टनेस और लगन की वजह से 'कायरा' बन पाया। खुद को राजन सर के साथ काम करके सम्माननीय महसूस कर रहा हूं।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
आगे मोहसिन ने लिखा है- और हां माशाअल्लाह ये शख्स (राजन शाही) यूं ही दिन-ब-दिन जवां होता रहे और लड़की (शिवांगी जोशी) और खूबसूरत होती रहे।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
जवाब में शिवांगी ने लिखा- हां सर दिन-ब-दिन जवां होंगे और तुम हमेशा की तरह हैंडसम।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
मोहसिन खान इससे पहले निशा और उसके कजिन्स और ड्रीम गर्ल जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान और प्यार ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक गोयनका के रूप में मिली।
शो में कार्तिक की मौत नहीं दिखाई गई है बल्कि ये दिखाया गया है कि वो अपने बेटे कायरव और गायू के बेटे वंश को लेकर विदेश गया है एडमिशन कराने।
Latest Bollywood News
Related Video