1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा है नायरा की परछाई, अशनूर कौर से हो रही है प्राची ठाकुर की तुलना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा है नायरा की परछाई, अशनूर कौर से हो रही है प्राची ठाकुर की तुलना

 Published : Oct 19, 2021 07:58 am IST,  Updated : Oct 19, 2021 05:59 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल का लीप हो चुका है और लीप के बाद नायरा की बेटी अक्षरा का रोल प्ले कर रही हैं प्राची ठाकुर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM- FAN PAGE

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले साढ़े 12 सालों से टीवी पर चल रहा है। पहले हिना खान और करण मेहरा इस शो के लीड कलाकार थे, 8 साल बाद दोनों ने इस शो को अलविदा कह दिया और शो में शिवांगी जोशी-मोहसिन खान ने नायरा और कार्तिक के रोल में एंट्री ली। ये शो दमदार तरीके से चला। नायरा की मौत के बाद शो में शिवांगी ने सीरत का रोल प्ले किया। अब शो मे एक और लीप हो चुका है। 8 साल के इस लीप के बाद नायरा-कार्तिक की बेटी अक्षरा और सीरत-कार्तिक की बेटी आरोही बड़ी हो चुकी हैं। जहां आरोही का रोल प्ले कर रही हैं सिया वहीं अक्षरा के रोल में हैं प्राची ठाकुर। प्राची को आपने प्रतिज्ञा 2 में पूजा गौर की बेटी के रोल में देखा था। अब वो शो में शिवांगी जोशी यानी कि नायरा की बेटी के रोल में हैं। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप होते ही अक्षरा को लगा बड़ा झटका, पता चला सीरत है सौतेली मां

प्राची के अभी तक सिर्फ दो एपिसोड ऑनएयर हुए हैं, लेकिन दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। प्राची की तुलना यंग नायरा से हो रही है, जिसका रोल अशनूर कौर ने निभाया था। सभी कह रहे हैं कि नायरा की बेटी अक्षरा बिल्कुल अपनी मां की परछाई है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत बनेंगी अक्षरा और आरोही, एक सीधी तो एक होगी नॉटी 

अक्षरा को बोलना, स्माइल करना, उसकी आवाज, उसकी मासूमियत सब कुछ बिल्कुल नायरा जैसा है, जब वो टीनएजर थी। फैंस इसलिए मेकर्स से काफी खुश हैं, और तारीफ में कई सारी पोस्ट भी की है, जहां फैंस अक्षरा की तुलना नायरा से कर रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही पोस्ट दिखाने वाले हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि हां दोनों बिल्कुल एक जैसी हैं।

राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन-शिवांगी को इमोशनल पोस्ट के साथ कहा अलविदा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में आया 8 साल का लीप, आरोही में बसती है अक्षू की जान

जल्द ही शो में एक और लीप होगा और उसके बाद प्रणाली राठौड़ अक्षरा के रोल में नजर आएंगी। वहीं करिश्मा सावंत शो में आरोही के रोल में नजर आएंगी। ये रिश्ता में हर्षद चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आएंगे, खबर है कि हर्षद ने शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन