A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाजार' के नए गाने से यो यो हनी सिंह की वापसी, रिलीज हुआ गाने का टीजर

'बाजार' के नए गाने से यो यो हनी सिंह की वापसी, रिलीज हुआ गाने का टीजर

इस साल दमदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह वर्तमान में अपनी सफलता का लुत्फ़ उठा रहे है।

<p>yo yo honey singh</p>- India TV Hindi
yo yo honey singh

नई दिल्ली: इस साल दमदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह वर्तमान में अपनी सफलता का लुत्फ़ उठा रहे है। संगीत की दुनिया के महारथी अब आगामी फिल्म बाजार से बिलिनीयर नामक फ़िल्म का अगला ट्रैक रिलीज के लिए तैयार है।

फ़िल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से "दिल चोरी" और "छोटे छोटे पेग" जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ हनी सिंह ने साल की शानदार शुरुवात की थी। वही 'लवयात्री' से 'रंगतारी' और 'उर्वशी' को भी दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

बिलिनीयर की रिलीज के साथ, हनी सिंह के प्रशंसक एक ओर मज़ेदार गीत देखने के लिए तैयार है। हनी सिंह ने गाने का टीजर शेयर किया है।

यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत इंडस्ट्री में अपने अप्रतिम संगीत और अक्षम शैली के साथ विजय प्राप्त की है। धमाकेदार वापसी करने वाले, यो यो हनी सिंह एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज़ कर रहे है।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News