A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीक्षा जैस्वाल हुईं 'जिंदगी की महक' के सेट पर घायल, तुरंत किया गया अस्पताल में भर्ती

समीक्षा जैस्वाल हुईं 'जिंदगी की महक' के सेट पर घायल, तुरंत किया गया अस्पताल में भर्ती

टेलीविजन धारावाहिक 'जिंदगी की महक' से घर-घऱ में अपनी पहचान वाली समीक्षा जैस्वाल इन दिनों अचानक सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि समीक्षा अपने इस शो के आगामी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं।

samiksha- India TV Hindi
samiksha

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'जिंदगी की महक' से घर-घऱ में अपनी पहचान वाली समीक्षा जैस्वाल इन दिनों अचानक सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि समीक्षा अपने इस शो के आगामी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। समीक्षा अपने सह-कलाकारों करण वोहरा और मैडी के साथ सेट पर एक सीक्वेंस की शूटिग कर रही थीं, जिसमें अजय (मैडी) और उनका एक दोस्त महक के साथ छेड़छाड़ करता है, लेकिन शौर्य (करण) उसे बचाता है।

वहीं जब मैडी टूटी कांच की बोतल से करण को मारने वाला था, तो समीक्षा बीच में आ जाती हैं और इसी प्रक्रिया में वह बुरी तरह घायल हो गई हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समीक्षा ने कहा, "हम दृश्य में इतने खो गए और इतनी हिंसक भावनाएं थीं कि बोतल टूट गई और मुझे चोट लगी। मेरे हाथ में चोट लगी और खून बहने लगा। पूरी टीम तुरंत पहुंची और मदद की।"

उन्होंने कहा, "मैंने डॉक्टर से सलाह ली, मुझे प्राथमिक उपचार और दवा मिली और प्रोडक्शन हाउस की मदद से सीक्वेंस पूरा करने का निर्णय लिया गया। धारावाहिक में कलाकार के रूप में हम अक्सर सेहत से अधिक शूटिंग को प्राथमिकता देते हैं।" 'जिंदगी की महक' का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।

Latest Bollywood News