1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट', बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट', बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अपने करियर के शुरूआती दिनों में अपनी हाइट को लेकर काफी परेशान रहते थे और आज उनके नाम का हिंदी सिनेमा में सिक्का चलता है। आमिर खान 1973 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, जब वह बाल कलाकार के रूप में 'यादों की बारात' में पहली बार दिखाई दिए थे।

AAMIR KHAN- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AAMIRKHANPRODUCTIONS आमिर खान 14 मार्च को 61 साल के हो गए हैं।

एक्टिंग में अगर दम है तो आपका रंग-रूप, कद और जाति किसी को भी स्टार बना सकता है और इसका जीता जागता उदाहरण बॉलीवुड के आमिर खान है, जो आज 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी अपने छोटे कद को लेकर इनसिक्योर रहने वाले सुपरस्टार आज हिंदी सिनेमा के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से जाने जाते हैं, जो अपने करियर के शुरूआती दिनों में सबसे हैंडसम एक्टर में से एक थे और आज भी कई लड़कियां उनकी दीवानी हैं। फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन और जीनत हुसैन के बेटे आमिर खान ने 1973 में 'यादों की बारात' से एक बाल कलाकार के रूप में पहली बार अभिनय किया था और बतौर लीड एक्टर 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में काम किया। आमिर ने अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।

जब छोटी हाइट ने बढ़ाई आमिर खान की चिंता

एक वक्त था, जब बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अपने कद को लेकर बहुत ज्यादा इनसिक्योर थे। जस्ट फिल्मी थिंग्स  यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया था कि जब वो फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे तो वह अपनी हाइट को लेकर बहुत परेशान थे। उनके अंदर खुद को लेकर हीन भावना थी। आमिर ने अपनी शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, 'उस समय अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में टॉप पर थे और उनकी हाइट 6 फीट से ज्यादा है। शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना जैसे बाकी मेल एक्टर्स भी लंबे और हट्टे-कट्टे थे। मैं इस बात को लेकर बहुत इनसिक्योर था कि पता नहीं मेरे जैसे छोटे हाइट के अभिनेता की दाल गलेगी या नहीं। हालांकि, अब सब ठीक लग रहा है।'

जावेद अख्तर की सलाह ने चमका दी एक्टर की किस्मत

इस बातचीत के दौरान, आमिर ने यह भी बताया कि कैसे मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने उन्हें इससे उबरने में मदद की। वो बताते हैं कि एक बार जावेद साहब ने उनसे कहा कि अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर फन सिर्फ खेल और मजे के लिए नहीं होता, इसकी असली ताकत तब सामने आती है जब आप कठिन समय से गुजर रहे होते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरा साथ दिया और समझाया की जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए क्या मायने रखता है। शायद उनकी एक सलाह ने मुझे मिस्टर परफेक्शनिस्ट बना दिया और आज मेरा परफेक्शन ही मेरी पहचान है।'

दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

आमिर खान का बॉक्स ऑफिस करियर भारतीय सिनेमा में सबसे शानदार रहा है। उन्होंने गजनी (2008), 3 इडियट्स (2009), धूम 3 (2013), पीके (2014) और दंगल (2016) जैसी फिल्मों के साथ लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े और भारत के साथ-साथ विदेश में भी अपना दमखम दिखाया। आमिर खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'दंगल' है, जिसने वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ से अधिक कमाए थे। भारत के अलावा इस फिल्म ने विशेष रूप से चीन में 1300 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट

सुपरस्टार अपने आमिर खान प्रोडक्शंस के जरिए फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें आने वाली 'एक दिन' शामिल हैं। इसमें जुनैद खान लीड रोल में हैं। एक एक्टर के तौर पर उन्होंने हाल ही में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में एक कैमियो किया था। अब वह दादासाहेब फाल्के पर एक बायोपिक भी बना रहे हैं और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर भी काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हुई दो नई एंट्री, अभिरा-अरमान की जिंदगी में मचेगा बवाल

KSBKBT 2: करण-नंदिनी का होगा तलाक, समयारा करेगी जान देने की कोशिश, तुलसी बनेगी फरिश्ता

Latest Bollywood News