'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 8 साल के लीप के बाद शो में दो नई एंट्री होने वाली है, जिसके बाद पोद्दार परिवार में बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलेगा। इस नई एंट्री से अरमान और अभिरा के बीच एक बार फिर खतरनाक लड़ाई होने वाली है, जिसका असर उनकी बेटियों पर भी होगा। वहीं, मायरा और मुक्ति अपने माता-पिता क खुश रखने के लिए प्लान बनाते नजर आने वाले हैं। नया एपिसोड आर्यन के घर लौटने और पहली बार अरमान से मिलने के साथ शुरू होता है। इस बार आर्यन का किरदार हितुल पुजारा निभा रहे हैं, जबकि दूसरी एंट्री का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है।
पोद्दार परिवार में हुई आर्यन और दिशा की एंट्री
जब आर्यन सालों बाद पहली बार घर लौटता है तो मनीषा अपने बेटे को देखकर भावुक हो जाता है। वह अपने परिवार के सभी सदस्यों से बात करता है और फिर बताता है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है जिसे वह सबसे मिलवाना चाहता है। परिवार उससे उसे मिलवाने के लिए कहता है, इसलिए वह उन्हें दिखाने के लिए एक नकली गर्लफ्रेंड को बुलाता है। वे सभी उसके बारे में बातें करते हैं और बाद में आर्यन से कहते हैं कि उसे उस लड़की के साथ नहीं रहना चाहिए। मनीषा उससे कहती है कि वह किसी और के साथ रह सकता है, लेकिन उसके साथ नहीं। इस नाटक के बाद आर्यन और अरमान खुलासा करते हैं कि उन्होंने परिवार का ध्यान भटकाने और आर्यन को दिशा से मिलवाने में मदद करने के लिए यह नकली गर्लफ्रेंड वाला ड्रामा किया था।
अरमान के घर बजेगी शहनाई
आर्यन अभिरा से भी मिलता है और उसे भाभी कहकर बुलाता है। हालांकि, अभिरा उससे कहती है कि अब वह उसे उसके नाम से बुला सकता है क्योंकि अब वह और अरमान साथ नहीं हैं, लेकिन आर्यन उससे कहता है कि उसके लिए वह हमेशा उसकी भाभी ही रहेगी। इसके बाद वह मायरा से बात कते दिखाई देता है, जो यह सुनकर बहुत खुश हो जाती है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है जिससे वह शादी करने की सोच रहा है।
अभिरा-अरमान का नया तमाशा
कहानी में आगे देखने को मिलता है कि मुक्ति अपनी मां अभिरा को मायरा के पिता अरमान से मिलने के लिए मनाने की कोशिश करती है। मुक्ति बार-बार पूछती रहती है, लेकिन अभिरा हर बार इस सवाल को टाल देती है। फिर मुक्ति कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह एक दिन अभिरा, मायरा और उसके पिता से जरूर मिलेगी। यह सुनकर अभिरा अपने अतीत के बारे में यादकर हैरान रह जाती है। हालांकि, अरमान को अभी तक पता नहीं है कि अभिरा ही मुक्ति की मां है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड के अंत में दिखाई जाएगा की कैसे अरमान रात के समय सड़क के बीचों-बीच अभिरा को देखता है और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे सड़क के बीच लड़ाई करते दिखाई देने वाले हैं।
ये भी पढे़ं-
क्रिकेटर के प्यार में छोड़ दिया करियर, शादी के 10 साल बाद वापसी को तैयार, 8 फिल्मों में किया काम
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, बताया कैसे उतार-चढ़ावों से बिना डरे बढ़ें आगे